Haryana desi : बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को अपने फैंस को मदहोश करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस उनका एक वीडियो ही काफी हैं। वह इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर फेन्स के लिए मनोरंजक वीडियो और तस्वीरों से मनोरंजन करती रहती है।
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने बिग बॉस 11 में अपनी उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीता और एक बड़ा फैन बेस बनाया। हरियाणवी सनसनी सपना चौधरी एक जाना-माना नाम बन गई हैं और अपने डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं के लिए अब जानी जाती हैं। सपना को शुरुआती पहचान उनके स्थानीय स्टेज शो से मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे उनके डांस से भी उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।
सपना के स्टेज शो में लाखों की भीड़ आती है। आज वह एक बड़ी सेलिब्रिटी बन गईं। अब उनका एक गाना तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोगो को पसंद भी आ रहा हैं। हम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है Na olha na dhata। गाने के अंदर देखा जा सकता है कि डांसर ने वही अपने जाने पहचाने अंदाज में सलवार सूट पहना है और स्टेज पर खुद ठुमके लगा रही हैं।
हालांकि इस वीडियो में सपना चौधरी काफी यंग नजर आ रही है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो काफी पुराना है। सपना के इस गाने को अब तक 2,385,572 लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना अब लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा है।
https://www.youtube.com/watch?v=UMVtr59iy7U
सपना चौधरी ने यह सब काफी मेहनत करके पाया है। सपना चौधरी बारह तेरा साल की उम्र से स्टेज डांस कर रही हैं। और अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं। लेकिन आज वह एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुके हैं। वह अब फिल्मे भी करती हैं।