Bhojpuri hot : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) की यात्रा काफी आश्चर्यजनक रही है। इस गायक ने कई एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं और उनके प्रशंसक इनके जोशीले गाने सुनने के बाद खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं और नाचने लग जाते हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया में खेसारी लाल यादव का नाम काफी बड़ा है। अब तक खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) के कई वीडियो लाखों-करोड़ों में भाग लेते हुए इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) का ताजा वीडियो लाल टमाटर है। इस गाने के अंदर खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री सपना चौहान (Sapna Chauhan) भी नजर आ रही है। सपना चौहान के साथ इस गाने में खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लग रही है। म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर लोगों का काफी प्यार देखने को मिल रहा है।
यह गाना 3 जनवरी 2023 को भोजपुरी म्यूजिक चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर पोस्ट किया गया है। इस गाने को अब तक 7 करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। लोगों की पसंद बन चुके इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने के अंदर खेसारी और सपना की केमिस्ट्री धमाल मचा रही है।
गाने के लिए लिरिक्स लिखने का काम विजय चौहान ने किया है और म्यूजिक देने का काम आर्य शर्मा ने किया है। इस गाने के वीडियो में दिखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और सपना चौहान (Sapna Chauhan) अपने बेडरूम में है और रात के समय में सो रहे हैं।
लेकिन अचानक ही खेसारी लाल उठ जाते हैं और सपना चौहान से अपना प्यार जताने लगते हैं। जिसके बाद दोनों के बीच ऐसा रोमांस शुरू होता है जो इस वीडियो में दिख रहा है।