Sapna Chaudhary Stage Dance Video: हरियाणा की सेलिब्रिटी और फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के हर जगह चर्चें सुनने को मिल जाते हैं। वजह है इनका डांस और खूबसूरती, जिसके कई लोग फैन हैं। एक बार जो भी इन्हें देख लें तो वह इनका दीवाना बन जाएं। इस देसी क्वीन के दीवाने आपको ना सिर्फ हरियाणा में बल्कि यूपी, बिहार, पंजाब आदि जगहों पर देखने को मिल जाते हैं।
वहीं इनका एक वीडियो बहुत ही ज्यादा इंटरनेट पर सनसनी मचाएं हुए हैं। जहां सपना के साथ एक और लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो की खूब तारीफें की जा रही है और इसे बड़ी संख्या में देखा भी जा रहा हैं। वहीं यूट्यूब पर भी ये हरियाणवी गाना काफी ट्रेंड कर रहा है।
दरअसल, सपना हरियाणवी गाना तेरी आंख्या का यो काजल (Teri Aankhya ka Yo Kajal)’ पर खूब लटके झटके लगाती हुई नजर आ रही है। जहां इनके सात एक लड़की और इनकी तरह ही एक जैसा स्टेप कर डांस कर रही हैं। इन दोनों के डांस करने पर सामने बैठी लाखों लोगों की भीड़ भी नाचने को मजबूर हो रही है। लोग खूब सीटियां मार मार सपना का नाम चिल्ला रहे हैं। ये नजारा देख आप इस सॉन्ग वीडियो को एंजॉय कर सकते हैं।
वीडियो में सपना ने और उनके साथ डांस कर रही लड़की ने सूट सलवार पहना हुआ है। जिसमें ये दोनों बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही है। जहां उनकी सादगी भरी खूबसूरती दिल लूट रही है, तो वहीं उनके कमर की लचक दीवानों के दिलों में तूफान मचा रही है। और इन्हें देख सामने बैठी जनता खूब पैसे भी उड़ा डांस कर रहे हैं।
आप इस वीडियो को Sapna Entertainment यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस वीडियो पर अभी तक 2,7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। देसी क्वीन का ये डांस देख लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। सपना चौधरी को हरियाणा की बेटी ही नहीं, वहां की आन-बान और शान मानी जाती हैं। जिन्होंने हरियाणवी रागिनी को दुनियाभर में पहचान दिलाई है। यही वजह है कि आज उनके फैंस यूट्यूब पर उनके वीडियोज सर्च कर देखते रहते हैं।