नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म दंगल में नजर आ चुकी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने अपने साथ हुए एक खौफनाक मंजर को याद किया है। सानिया ने बताया कि यह घटना उनके कॉलेज के दिनों की है। अभिनेत्री ने बताया कि एक्ट्रेस बनने के बाद सेल्फी क्लिक करने के लिए उनका एक फेन आया और उसने उनके हिप्स पर हाथ रख दिया। उन्होंने बताया कि, मैं उसकी इस हरकत से हैरान थी। लेकिन फोटोग्राफर में से किसी भी तरह से किसी ने मेरी मदद नहीं की।
मैंने उस व्यक्ति को पास बुलाया और कहा तुमने गलत किया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह एक बार अपने कॉलेज से लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लड़के उनकी मेट्रो में घुस गए। उन्हें लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और गलत तरीके से उन्हें टच करने की कोशिश भी की। उन्होंने बताया मेट्रो में मौजूद कोई भी व्यक्ति उनकी हेल्प करने के लिए नहीं आया।
View this post on Instagram
अभिनेत्री ने बताया कि, वह समय उनके लिए काफी डरावना था। मेट्रो से बाहर आने के बाद भी उन लड़कों ने काफी दूर तक सान्या मल्होत्रा का पीछा किया। इस घटना के दौरान मैं अकेली थी। इस वजह से मैंने कुछ नहीं किया। लोग कहते हैं कि तुमने कुछ क्यों नहीं किया। लेकिन जब कोई इस तरह की सिचुएशन में फंसता है तो उसके हाथ पैर फूल जाते हैं।
आप सिर्फ उस कंडीशन से बाहर आना चाहते हैं। इस घटना के दौरान उन्होंने वॉशरूम में जाने के बाद अपने पिता को फोन लगाया और कहा कि आप जल्दी से मुझे लेने आ जाइए।
अभिनेत्री के काम के बारे में बात करें तो सान्या मल्होत्रा हाल ही में फिल्म कटहल में नजर आई थी। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इस घटना को याद किया था। सानिया ने यह भी बताया कि 1 स्टार बनने के बाद भी उन्हें इस तरह की घटना का सामना करना पड़ता है।