नई दिल्ली : महान फिल्म निर्माता, संजय लीला भंसाली(Sanjay leela bhansali), पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, ग्यारह फिल्मफेयर पुरस्कार, बाफ्टा नामांकन और पद्म श्री जैसे अविश्वसनीय पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं। इस तर्क से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारतीय सिनेमा में उनके अविश्वसनीय योगदान के लिए उन्हें किसी भी पुरस्कार से पूरी तरह से धन्यवाद नहीं दिया जा सकता है।
इस महान निर्देशक ने हमें खामोशी: द म्यूजिकल, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, गुजारिश, गोलियों की रासलीला राम-लीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और कई अन्य फिल्में दी हैं। अपने लार्जर-देन-लाइफ मूवी सेट से लेकर, कलर पैलेट से प्यार, और बार-बार प्रयोग करने की इच्छा से, संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सम्मानित और प्रशंसित फिल्म निर्माताओं में से एक हैं।
संजय ने 2022 अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्माता है। उनकी हर फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। संजय ने अपनी इस फिल्म में सुनिश्चित किया कि फिल्म में आलिया पूरी तरह से अलग नज़र आए, क्योंकि उन्होंने कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की बाई ‘गंगूबाई कोठेवाली’ के चरित्र को दर्शाया था।
संजय लीला भंसाली(Sanjay leela bhansali) की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अच्छी तरह से सभी को पता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह अभी भी अविवाहित हैं और अब शादी करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्यार होने के बाद भी वह अपनी लव स्टोरी को सही से मुकाम तक नहीं पंहुचा पाय।
संजय लीला भंसाली का दिल भी एक बार धड़का था। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के प्यार में वह लट्टू थे। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर वैभवी मर्चेंट से मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय भंसाली और वैभवी मर्चेंट के बीच कई तरह के मतभेद थे। बाद में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। वैभवी मर्चेंट कई बार संजय और अपने रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं।