नई दिल्ली : नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) से जुड़ी हुई खबर जब भी बाहर आती है तो तुरंत ही वायरल हो जाती है। लोग उनसे जुड़ी हर एक बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। अब अभिनेत्री जल्द ही अभिनेता रणवीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के टीचर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना रखा है।
वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2)का भी लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। पुष्पा फिल्म में श्रीवल्ली गाने से लेकर फिल्म की कहानी तक सब कुछ दर्शकों को काफी पसंद आया था। एक बार फिर पुष्पा और श्रीवल्ली की केमिस्ट्री देखने के लिए लोग उत्साहित हैं।
View this post on Instagram
अब रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बारे में बात करें तो वह अक्सर ही फेन्स के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। अब उन्होंने फैंस के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने काफी सवालों के जवाब दिए। इस दौरान अभिनेत्री के एक फैन ने सवाल किया कि आपको कितनी भाषाएं आती हैं।
इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह लगभग छह भाषाएं जानती हैं। और इसी वजह से वह साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इसके अलावा जब उनसे उनकी फेवरेट डिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें मीठा खाना बहुत पसंद है।
लेकिन उन्होंने नाम लिया कोरियन फ्राइड चिकन का। उन्होंने अपनी फेवरेट प्लेस कुर्ग को बताया। इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में अभिनेत्री को गुड़िया उचियां गाने पर पंजाबी स्टाइल में नाचते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस गाने पर कुछ समय पहले ही अभिनेता विकी कौशल ने वीडियो बनाकर शेयर किया था।