नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone ) इस इंडस्ट्री के पावर कपल के रूप में जाने जाते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री हर जगह लाजवाब नजर आती है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हर जगह अपनी पत्नी के साथ जाते हैं और वहां उन्हें पागल दीवानों की तरह प्यार करते हैं, यहां बात किसी से नहीं छुपी है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए काफी पजेसिव नजर आते हैं। इसीलिए तो ऑनस्क्रीन हो या ऑफिस स्क्रीन अभिनेता कभी भी पत्नी के लिए प्यार जताने में पीछे नहीं हटते हैं।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक आदर्श पति हैं जो हमेशा इस बात का ख्याल रखते हैं कि उनकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। ऐसा ही एक किस्सा एक बार फिर देखने को मिला जब अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें किस करने के बाद वहां से चले गए।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा है। गौरतलब है कि वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक मैगजीन के लिए इंटरव्यू दे रही थी। इसी दौरान बीच इंटरव्यू में रणवीर सिंह वहां पहुंचते हैं और सरप्राइज देने के लिए सीधे स्टूडियो के अंदर घुस जाते हैं।
इसके बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और थोड़ी देर के लिए एक दूसरे को लिप किस करते हैं। इसके बाद अभिनेता वहां से चले जाते हैं। आपको बता दें कि इवेंट के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बेज पेंट सूट में नजर आई।
वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने काले रंग का सूट और चश्मा पहना हुआ था। इस वीडियो पर इन दोनों के फैंस के खूब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक ने लिखा, ‘मेरे प्यारे दीपवीर।’ अन्य ने लिखा, ‘एक रणवीर तो हम भी डिजर्व करते हैं।’ बता दें कि ये कपल हाल ही में भूटान में छुट्टियां मनाकर लौटा है।