Bhojpuri latest : भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और सबसे हॉटनेस से भरी अभिनेत्री के रूप में पहचाने जाने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की सबसे सीनियर और हॉट-बोल्ड अभिनेत्री के नाम से मशहूर हैं।
उनके हुस्न के आगे बॉलीवुड अदाकारा भी फीकी नजर आती है। रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का हाल ही में जो गाना सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है उस गाने के बारे में बात करें तो उसे गाने का नाम है Hum Ta Dhodhi Mudale Rahni। इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक चैनल वेव म्यूजिक पर पोस्ट किया गया है। इस गाने को फिल्म नागिन से लिया गया है। गाने को कल्पना और ममता रावत ने मिलकर गाया है। जिसका म्यूजिक डायरेक्शन राजकुमार आर पांडे ने किया है।
इस गाने को वेव म्यूजिक पर पोस्ट किया गया है। 12 जनवरी 2015 को अपलोड किये गए इस गाने को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। गाने में अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) भी नजर आ रहे हैं। खेसारी और रानी की केमिस्ट्री गाने के अंदर लाजवाब है।
दोनों के रोमांस को देखने के बाद आप भी अपने आप को नहीं रोक पाएंगे और रोमांस करने के लिए आतुर हो जाएंगे यह वीडियो जंगल में आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है। गाने में देखा जा सकता है कि रानी चटर्जी अपने हुस्न का फायदा उठाकर खेसारी लाल यादव को अपनी और आकर्षित करती है। जिसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस शुरू होता है।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं, उन्होंने भोजपुरी प्रेमियों को सालों साल एंटरटेन किया है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद रानी चटर्जी ने अपना नाम बदल दिया था। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि वह एक मुस्लिम परिवार से आती है और उनका असली नाम साहिबा अंसारी है।