नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज के समय में सबसे ज्यादा डिमांडेड अभिनेता हैं। हर कोई फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता हैं। रणबीर कपूर की फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त हैं। उन्हें सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि कई बड़ी – बड़ी एक्ट्रेस भी पसंद करती हैं। रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से इसी साल शादी की है। हाल ही में रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं।
आपको बता दें कि आलिया से शादी करने से पहले रणबीर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम भी शामिल है। इन दोनों ही एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को लेकर अभिनेता खूब चर्चा में भी रहे थे। लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों एक्ट्रेस से पहले भी एक हसीना पर रणबीर का दिल आया था। कपूर खानदान का ये वारिस उस लड़की के लिए पागल था।
हम इस लेख में जिस हसीना की बात कर रहे है वह एक जाने-माने एक्टर की एक्स वाइफ रह चुकी हैं। एक समय में रणबीर ‘जाने तू या जाने ना’ फेम इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक को लम्बे समय तक डेट कर चुके है। रणबीर कपूर और अवंतिका का रिश्ता लगभग 5 सालों तक चला था. पांच साल रिलेशन में रहने के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा तो ये भी जाता है कि अवंतिका जब टीवी शो ‘जस्ट मोहब्बत’ में काम किया करती थीं तो रणबीर कपूर कभी भी सेट पर उनसे मिलने पहुंच जाते थे।
रणबीर कपूर के बारे में बात करें तो उनका नाम और भी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। रणबीर के अफेयर की खबरें एक समय में सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और नर्गिस फाखरी के साथ भी सामने आई थी। अभिनेता को आखरी बार उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था।