नई दिल्ली : अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कुछ महीने पहले ही माँ बन चुकी है और इन दिनों अपनी मदर हुड का मज़ा ले रही हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ( Sonam Kapoor and Anand Ahuja) ने अगस्त महीने में अपने बेटे का स्वागत किया था। इस कपल ने अपने बच्चे का नाम वायु रखा गया है। उस समय एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति और बेटे की तस्वीर शेयर की थी। जिसमे दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहने हुए थे। आपको बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को उनके फैशन सेंस की वजह से स्टाइलिश क्वीन भी कहा जाता है।
सोनम कपूर के निजी जीवन के बारे में बात करें तो वह एक समय में रणबीर कपूर को डेट कर रही थी। दोनों एक दूसरे के काफी नज़दीक थे। दोनों ने ही एक साथ फिल्म सावरियां से डेब्यू किया था। लेकिन बाद में दोनों किसी वजह से अलग ही गए। इसके बाद सोनम ने एक बयान देकर खलबली मचा दी थी। सोनम ने रणबीर कपूर और उनकी माँ नीतू के रिश्ते के बारे में सभी को बता दिया था। सोनम कपूर ने कहा कि रणबीर कपूर हमेशा अपनी मां के पल्लू से बंधे रहते हैं और जो भी उनकी मां कहती है वो वहीं करते हैं। उनके कहने पर ही रणबीर ने सोनम से दुरी बनाई थी।
बहरहाल सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बेटे वायु के साथ आनंद ले रही हैं। सोनम कपूर और व्यापारी आनंद आहूजा की शादी 8 मई, साल 2018 में हुई थी। इसके पहले वर्ष 2014 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मुलाकात हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर ने फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आखिरी बार उन्हें साल 2020 में आई अपने पिता की वेब सीरीज ‘एके वर्सेस एके’ में देखा गया था।