VIDEO: हल्दी, मेहंदी वरमाला, फेरों से लेकर सिंदूर लगाने तक… देखें रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की वेडिंग एल्बम

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। गोवा में परिवार और दोस्तों के बीच 21 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी ही तेजी से वायरल हो रही हैं।

शादी की कुछ तस्वीरों के बाद अब रकुल और जैकी की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हल्दी के उबटन और संगीत के धूमधाम से लेकर फेरों की पवित्रता तक, सब कुछ दिखाया गया है। ये वीडियो इस बात का गवाह है कि इस खास पल का दोनों ने कितना लुत्फ उठाया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

हल्दी से फेरों तक का रोमांच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रकुल जैकी भगनानी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो गोवा में हुई उनकी शादी के भव्य समारोह की एक झलक देता है। इस वीडियो में आपको हल्दी, संगीत, मेहंदी और फेरों के दौरान हुई मस्ती की एक झलक मिलने वाली है…

दरअसल, सभी शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शादी की मेहंदी, हल्दी, संगीत और फेरों को देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

 

वीडियो की शुरुआत में दुल्हन रकुल प्रीत को अपने दूल्हे की तरफ डांस करते हुए देखा जा सकता है और जैकी भी अपनी दुल्हन को देखकर डांस करना शुरू कर देते हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और फिर उनकी जयमाला की झलक दिखाई देती है।

शादी की झलकियों के साथ-साथ प्री-वेडिंग फंक्शन, हल्दी और संगीत समारोह की भी शानदार झलकियां देखने को मिल रही हैं। वीडियो में दोनों को समुद्र में भी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा –  “यह आप और मैं नहीं हैं, यह हम हैं। #bintere #abdonobhagna-ni.”

इस वीडियो को देखकर फैंस काफी ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। फैंस कमेंट बॉक्स के जरिये तारीफों के पूल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट मिल चुके हैं। कई फैंस ने रकुल और जैकी को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App