नई दिल्ली : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। इसी बीच एक और धांसू खबर सामने आई है अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है।
हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर का सिर्फ कैमियो रोल होगा। इस फिल्म में वह एक पुलिस वाले का किरदार अदा करेंगे। हालांकि रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) के कैमियो को लेकर फिल्म के निर्माताओं की तरफ से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों पुष्पा 2 (Pushpa 2) ट्रेड में है और जब से रणवीर सिंह के इस फिल्म का हिस्सा बनने की बात सामने आई है। तब से फैंस काफी उत्साहित हो चुके हैं।
सिंबा में पुलिस अधिकारी बनने के बाद पुष्पा 2 में अभिनेता के कैमियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खबरों की माने तो अभिनेता फिल्म में पुष्पराज के अगेंस्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे और यही बात दर्शकों को फिल्म देखने के लिए और उत्सुक बनाएगी। गौरतलब है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे मशहूर और चहेते अभिनेताओं में से एक हैं।
अब फैंस रणवीर और अल्लू अर्जुन को साथ में देखने के लिए बेकरार हैं। खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा टू का बजट काफी बड़ा है। यह फिल्म 450 करोड़ में बनकर तैयार हो रही है।
इस फिल्म में फीमेल लीड की बात करें तो रश्मिका मंदाना फीमेल लीड मैनेजर नज़र आ रही है। पुष्पा टू में अल्लू अर्जुन एक नहीं तीन विलेन से लड़ते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के हिंदी राइट पहले ही 200 करोड़ रुपए में बिक चुके हैं।