नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) कुछ समय से एक दूजे के डेट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया गया है। हमेशा दोनों इंस्टाग्राम पर एक साथ तस्वीरें भी शेयर करते हुए नजर आते हैं।
अब बॉलीवुड इंडस्टी में एक बार फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली है, दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, क्योंकि दोनों ने सगाई कर ली है। सगाई की खबर पुलकित ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके अपने चाहने वालों को दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
खबरों की मानें तो कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपनी ऑन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूजे के लिए प्यार लुटाते रहते हैं।
अपनी शादी के बारे में प्रशंसकों के लगातार सवालों का जवाब देते हुए, कृति और पुलकित ने कथित तौर पर रोका समारोह की तस्वीरें जारी करके आपको हैरान कर दिया है।
पहली तस्वीर में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट अपने दोस्तों संग समय बिताते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में कृति सुनहरे बॉर्डर वाली रॉयल ब्लू अनारकली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसके साथ उन्होंने पीच रंग का जालीदार दुपट्टा पहना लिया हुआ है। पुलकित ने ब्लैक फ्लोरल प्रिंट वाला सफेद कुर्ता पहना हुआ है।
View this post on Instagram
इस कपल ने क्लोज-अप में सगाई की अंगूठियां दिखाई दीं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फोटोज को देखने के बाद फैंस को यहीं लगता है कि उन्होंने सगाई कर ली है। फोटो में उपस्थित दोस्तों और परिवार के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। फोटो में कृति खरबंदा को पुलकित सम्राट ने हग किया हुआ हुआ। दोनों एक साथ काफी ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।