Kriti Kharbanda के होने वाले पति Pulkit Samrat पहले भी सलमान की राखी बहन संग ले चुके हैं फेरे, 11 महीने में टूटी थी शादी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार्स शादी के बंधन में बंधते हुए चले जा रहे हैं। अभी हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने सात फेरे लिए थे। बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं कृति खरबंदा के साथ शादी करने जा रहे हैं। बता दें, पुलकित पहले भी शादी कर चुके हैं, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

11 महीने में ही टूट गई थी पहली शादी 

पुलकित सम्राट ने साल 2014 में सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। श्वेता खुद भी एक अभिनेत्री हैं। दोनों की मुलाकात फिल्मों के दौरान हुई और फिर प्यार हो गया। शादी के 11 महीने बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए।

टूटे रिश्तों की दास्तान 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलकित और श्वेता के रिश्ते में आई दरार की वजह साल 2015 में श्वेता की गर्भपात की घटना थी। उस वक्त उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

श्वेता ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि गर्भपात के बाद पुलकित यामी गौतम को डेट करने लगे, जिस वजह से उनका रिश्ता टूट गया। हालांकि, पुलकित ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि, पुलकित और श्वेता अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। पुलकित कई सालों से कृति को डेट कर रहे हैं और दोनों 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लंबे रिलेशनशिप के बाद अब बहुत जल्दी ही हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल दिल्ली, एनसीआर में आईटीसी ग्रैंड भारत में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। सोशल मीडिया पर पुलकित और कृति के कुछ फोटोज और वीडियो भी आने अब शुरू हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर होने वाले वीडियो में पुलकित सम्राट पीले कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए तैयार हुए हैं।खबरों की मानें तो पुलकित और कृति की शादी हरियाणा के मानेसर में होने वाली है। दोनों ही फैमिली दिल्ली की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर सभी कपल को ढेर सारी बधाई देते हुए दिख रहे हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App