नई दिल्ली : बॉलीवुड की देसी गर्ल विदेशी गर्ल बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में। प्रियंका चोपड़ा आज न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी एक्टिव है। प्रियंका चोपड़ा हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होती है। प्रियंका चोपड़ा ने जबसे निक जोनास से शादी की है वह विदेश में ही बस चुकी है। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपनी एक्टिंग और हॉट अदाओं के लिए जानी जाती है। लेकिन इन दिनों वह किसी और वजह से मशहूर हो रही है ।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। बता दें कि यह बयान बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर के सबसे विवादित शो कॉफी विद करण 6 का है। इस दौरान करण जौहर रैपिड राउंड में प्रियंका से पूछते हैं कि क्या कभी आपने ब्रेकअप के बाद अपने किसी बॉयफ्रेंड को किस किया है? अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा , करण के इस सवाल का जवाब हां में देती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, उन्होंने ब्रेकअप के बाद अपने बॉयफ्रेंड से रोमांटिक बातें भी की है। उनका या बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही विदेश में शिफ्ट हो चुकी है। शादी के पहले उनका नाम अक्षय कुमार , शाहरुख खान, शाहिद कपूर के साथ जुड़ चुका है। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं. बता दें, ‘सिटाडेल’ ‘एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर’ के निर्देशक जो और एंथोनी रूसो की हैं। यह वेब सीरीज एक्शन से भरपूर है। प्रियंका चोपड़ा इस साल मां बनी हैं और वह आए दिन अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।