Bhojpuri dance : भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों नए-नए कलाकारों की भरमार है। यह नए कलाकार भोजपुरी सिनेमा में पहले से स्थापित दिग्गज कलाकारों जैसे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल निरहुआ को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं ऑडियंस के बीच भी उनकी डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। यह नए कलाकार अपनी अदाकारी और खूबसूरती से सभी का दिल जीत रहे हैं।
इसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर उनके गाने खूब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) और खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के अंदर काजल राघवानी और प्रदीप पांडे चिंटू की लव केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। दोनों का लव रोमांस हर किसी के होश उड़ा रहा है।
हम यहां जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है Katah Doonu Ankiyaan Ba। यह गाना चलते-चलते एल्बम से लिया गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह और रत्नेश सिंह ने मिलकर गाया है। लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम ओम झा ने किया है। इस गाने के प्रोड्यूसर अभय सिंह शिवांशु पांडे पंकज तिवारी है।
यह गाना भोजपुरी म्यूजिक चैनल Filamchi Bhojpuri पर पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक 26 लाख लोगों ने देख लिया है और 16000 से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। यह गाना 25 अक्टूबर 2022 को पोस्ट किया गया था। जिसके बाद से ही लगातार लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं।
अभिनेता के बारे में बात करे तो प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey) ने बड़े-बड़े सितारों को पछाड़ते हुए चार बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया है। प्रदीप पांडे चिंटू आज हर दिल की धड़कन बन चुके हैं। मगर यहाँ तक आने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price