नई दिल्ली : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान कई सालों बाद अपनी कोई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म का नाम है ‘पठान’। पठान में शाहरुख खान का बहुत कुछ लगा हुआ है। रुपया-पैसा इज्जत और स्टारडम। लेकिन उनकी ये फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में छा गई हैं। उनकी इस फिल्म का हर जगह विरोध होना शुरू हो चुका हैं। देश में इन दिनों फिल्म पठान को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली हैं।
शाहरुख खान की फिल्म पठान के विरोध की असल वजह ये है कि हालिया इस फिल्म का एक गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ। इस गाने में दीपिका द्वारा कई सारी बिकिनी धारण की गई। इन्ही में से एक सीन में वह भगवा रंग की बिकनी में नज़र आ रही हैं। बस यही भगवा रंग की बिकनी असल विवाद की जड़ हैं। यह नेताओं से लेकर हिंदू संगठनों तक की आंखों में खटक रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर में तो पोस्टर तक जला दिए गए। अब उनके इसी गाने पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
View this post on Instagram
पूनम पांडे ने कहा, ‘इस गाने के विवाद के बारे में बात करना बेवकूफी होगी। क्योंकि यह गाना बहुत अच्छा है, दीपिका इसमें कमाल की लग रही है, गाना भी काफी शानदार हैं। और मेरे पसंदीदा शाहरुख बहुत हॉट लग रहे हैं।’ उन्होंने आगे शाहरुख के लिए कहा ‘कौन इतना ज्यादा हॉट दिख सकता है, उनकी बुराई करना गुनाह है ये, पाप है ये। प्लीज ऐसा मत करो।’ बहरहाल बात करें गाने की तो विवादों के रहते हुए इस गाने को रिकॉर्ड बार देखा गया है। इसे कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इन दोनों के फैंस को इनकी इस फिल्म का इन्तजार बेसब्री से हैं।