IPL 2023, GT vs CSK Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल ने आउट होकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका गंवा दिया है। आइए जानते हैं क्या है ये रिकॉर्ड।
GT vs CSK IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जिसे चेस करने उतरी सीएसके के पारी के पहले ही ओवर में बारिश ने खेल रोक दिया। हालांकि बारिश कुछ समय बाद रुक गई जिसके बाद मैच वापस शुरु किया गया। इस समय चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे रवींद्र जडेजा ने लास्ट बॉल पर चौका मारकर हासिल किया। इसी के साथ चेन्नई ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
आइए जानते हैं किस रिकॉर्ड से चुक गए शुभमन गिल।
IPL 2023 के फाइनल में शुभमन गिल नहीं बना सके ये रिकॉर्ड
इस सीजन शुभमन गिल ने खेले 17 मुकाबलों में 59.33 की औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 890 रन बनाए हैं। जिसमें 4 अर्ध शतक और 3 शतक भी शामिल हैं। इतना ही नहीं गिल ने इस सीजन ऑरेंज कैप भी जीता है। इसी के साथ गिल आईपीएल के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे। अगर गिल इस मुकाबले में 49 रन और बना देते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में 900 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाते।
एक ही IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
विराट कोहली, 973 रन – (RCB, 2016)
शुभमन गिल, 890 रन – (GT, 2023)
जोस बटलर, 863 रन – (RR, 2022)
डेविड वॉर्नर, 848 रन – (SRH, 2016)
केन विलियमसन, 735 रन- (SRH, 2018)