जब Poonam Pandey ने कहा था – सबसे रोमांटिक मैसेज …. पहनी हुई अपनी बिकिनी प्राइज में… हुआ था खूब विवाद

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। मॉडल-अभिनेत्री, इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली पूनम पांडे की मौत की खबर सुनकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन कैंसर के कारण हुआ है। शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट ने इस खबर की पुष्टि की। शुक्रवार का दिन पूनम के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी कठिन रहा है।

पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है कि – आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूनम पांडे का गुरुवार रात निधन हुआ था। शुक्रवार, 2 फरवरी की सुबह आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट में उनकी मौत की खबर दी गई और दावा किया गया कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

अपनी बोल्ड तस्वीरों और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली पूनम पांडे ने इस दुनिया को अब हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। पूनम के फैंस काफी ही ज्यादा मायूस नजर आ रहे हैं। पूनम पांडे बहुत ही ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में भी रह चुकी थी। पूनम ने कुछ साल पहले अपना एक ऐप लॉन्च किया था। ऐप में उन्होंने ऐसी तस्वीरें और वीडियो डाले थे कि जिसकी वजह से गूगल ने उसे आपत्तिजनक मान लिया था और पूनम का ऐप बैन कर दिया था। पूनम ने इस ऐप को बनवाने में काफी पैसा लगाया था और समय भी इनवेस्ट किया था। लेकिन ऐप बैन होने के बाद पूनम को काफी परेशानी का सामना करना था।

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड …

पूनम पांडे पहली बार साल 2011 में अचानक चर्चा में आ गई थी। उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसके बाद हर जगह पूनम पांडेय ही छाए हुई थी। जब उन्होंने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की बात कही थी, तब पूनम खबरों में बहुत ही ज्यादा छा गई थी। हालांकि टीम इंडिया जीत गई थी लेकिन पूनम ने अपने कपड़े नहीं उतारे थे।

फिल्म ‘नशा’ को लेकर हुआ था विवाद

पूनम पांडे ने अपनी एक शॉर्ट फिल्म ‘नशा’ बनाई थी। उस वक्त भी एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा विवादों में घिरी हुईं नजर आई थी। रिलीज से पहले उनका लवमेकिंग और हॉट सीन सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हुआ था।

फैंस को मिलता बिकिनी प्राइज

पूनम हर बार वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को कुछ ना कुछ खास गिफ्ट दिया करती थी। पूनम ने एक बार कॉन्टेस्ट निकाला था कि जो भी फैन वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा रोमांटिक मैसेज करेगा, उसे पूनम फिल्म ‘नशा’ में पहनी हुई बिकिनी प्राइज में देगी। किसी बड़ी फिल्म में काम ना करने के बावजूद भी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी में से एक थी पूनम पांडे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App