Bhojpuri hot dance : भोजपुरी गायक पवन सिंह (Pawan Singh) कुछ बेहतरीन भोजपुरी गानों को गाने के लिए मशहूर हैं। जैसे हमनी के चोड़ी के नगरिया, बारिश बन जाना, और साड़ी से ताड़ी, जैसे और भी कई अन्य। सिंगर-एक्टर ने अपनी सफलता में एक और नया मुकाम हासिल कर लिया हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका एक पुराना गाना इन दिनों काफी तेज़ी से वायरल होता जा रहा हैं।
लोकप्रिय भोजपुरी हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ पवन के आठ साल पुराने ट्रैक पिपरवा के तरावा ने YouTube पर सबसे अधिक देखें जाने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया हैं। इस गाने को YouTube पर 162 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस शानदार रोमांटिक वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह का रोमांस देख हर कोई मदहोश रह जाता हैं। वीडियो में, नीले रंग में यह कपल काफी खूबसूरत लग रहा है। इसमें पवन ने इंडिगो पजामा के साथ नीले रंग का कुर्ता पहना था, वहीं अक्षरा ने नीले रंग का लहंगा पहना था।
इस गाने में पवन के अलावा सिंगर प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। इसके अलावा, पिपरावा के तरावा का संगीत निर्देशन ओम झा ने किया था।पिपरावा के तरावा में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को प्रशंसकों ने YouTube पर म्यूजिक वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी खूब सराहा है।
गाने की टीम ने कुछ वर्षों पहले इस गाने की उपलब्धि के बारे में सोशल मीडिया पर भी बताया था। आज पवन सिंह (Pawan Singh) के चाहने वाले सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग आज वर्ल्ड वाइड हो चुकी है। पवन सिंह को लोग अक्षरा सिंह के साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। मगर विवाद होने के बाद से दोनों साथ में काम करना पसंद नहीं करते हैं।