Pawan Singh – Monalisa Hot Romantic Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह (Pawan Singh) का बहुत ज्यादा नाम है या यूं कहे कि अब उन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। इस बात में कोई शक नहीं है कि पवन सिंह ने अपने सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत और कठोर परिश्रम किया है। पवन सिंह ने समय के साथ खुद को भी बहुत ही ज्यादा बदला है। अब भोजपुरी इंडस्टी की शूटिंग लंदन में होने लगी है, लेकिन 90 के दशक में फिल्मों की शूटिंग भारत में ही की जाती थी।
क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले पवन सिंह पहले कैसे नजर आते थे? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पवन सिंह का एक बेहद ही पुराना गाना लेकर आये हैं, जिसे देखने के बाद उनके लुक का आपको अंदाजा हो जायेगा।
भोजपुरी इंडस्टी में पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने कई फिल्मों और गाने में साथ काम किया है। हालांकि, अब मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन उनके गाने अब भी रोजाना वायरल होते ही रहते हैं।
इस समय भोजपुरी गाना ‘सड़िया पहिरे के’ (Sadiya pahire Ke) एक बार फिर से दर्शकों द्वारा देखा जा रहा है। गाने में मोनालिसा और पवन के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि पवन सिंह और मोनालिसा दोनों ही भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार है। दोनों की ही सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं।
जहां एक तरफ पवन सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं मोनालिसा अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती है। गाना ‘सड़िया पहिरे के’ में मोनालिसा एक्टर पवन सिंह से साड़ी पहनाने को कह रही होती हैं। दोनों गाने में खूब ठुमके भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।