Bhojpuri : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार है जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को काफी कुछ दिया है। पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले लगभग दो दशक से ज्यादा समय से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय है और एक से बढ़कर एक फिल्में दिए जा रहे हैं। पवन सिंह न सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर बल्कि अपनी एल्बम को लेकर भी जाने जाते हैं।
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी जबरदस्त सिंगिंग के लिए भी लोगों के बीच पसंद किये जाते हैं। अब पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू एक बार फिर से सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर पवन सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
उनका यह गाना लोगों की पसंद भी बन चुका हैं। पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री निधि झा (Nidhi Jha) भी नजर आ रही है। दोनों को रोमांस लोगों के होश उड़ा दे रहा है आप भी अगर एक बार इस गाने को देख लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। लोग इस गाने को देखना और सुनना दोनों ही पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाने को देखने के बाद लोगों के ऊपर रोमांस का खुमार चढ़ने लगा है।
पवन सिंह और अभिनेत्री निधि झा (Nidhi Jha) की रोमांटिक केमेस्ट्री से सजे इस गाने के बोल के बारे में बात करें तो इस गाने के बोल हैं लुलिया से कहा भतार वाला मजा यार से ना मिली Bhatar Wala Maja। इस गाने को अब तक 94 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 40 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। यह गाना आप खूब वायरल हो रहा है।
इस गाने को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने अलका झा के साथ मिलकर गाया है। यह गाना फिल्म क्रेक फाइटर से लिया गया है। इस गाने के लिरिक्स तैयार किए हैं जाहिद अख्तर ने। और म्यूजिक तैयार किया है छोटे बाबा ने।