Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक से बढ़कर एक सुपरस्टार देखने को मिल रहे हैं। यह कलाकार न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में अच्छा काम कर रहे हैं बल्कि लोगों को भी अपनी एक्टिंग से काफी इंटरटेन कर रहे हैं। ऐसे में आज के जमाने में देखा जाए तो अगर कोई भोजपुरी सुपरस्टार में सबसे ज्यादा मशहूर है तो वह नाम है भोजपुरी सिनेमा के सीनियर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का।
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे पुराने कलाकार में से एक हैं और अपनी अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं। अब सोशल मीडिया पर पवन सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। पवन सिंह (Pawan Singh) का जो गाना वायरल हो रहा है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है मेरे मरद महोदय जी।
यह गाना पवन सिंह (Pawan Singh) की ही फिल्म शेर सिंह से लिया गया है जो की एक बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। पवन सिंह की यह फिल्म वर्ष 2020 में रिलीज हुई थी और इसने उस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी कमाई की थी। वायरल होने वाले जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं। उस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है।
इस गाने को अब तक रिकॉर्ड 11 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस गाने को 14 जनवरी 2020 को पोस्ट किया गया था। गाने के अंदर पवन सिंह का रोमांटिक मूड देखने को मिल रहा है देखा जा सकता है कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रोमांस करने के लिए आतुर हुई जा रहे हैं।
वहीं उनकी प्रेमिका भी पवन सिंह पर लट्टू हो रही है। इस गाने को खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने का म्यूजिक श्याम आजाद ने तैयार किया है और लिरिक्स लिखने का काम भी श्याम देहाती और आजाद सिंह का है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price