Pawan Singh – Kajal Raghwani SONG: भोजपुरी जगत में फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का काफी बड़ा नाम है। एक्ट्रेस काजल को आज किसी भी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले हमेशा बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस को लोग उनकी सादगी की वजह से भी काफी अधिक करते हैं। काजल राघवानी में अपने करियर की शुरुआत में कई गुजराती फिल्में भी की हैं।
काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर हमेशा अपनी सेक्सी तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढाती रहती हैं। काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम’ से डेब्यू किया थ। इसी बीच भोजपुरी के दबंग एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी का एक वीडियो सामने आया है।
भोजपुरी गाना ‘हमहु खोजीले जोड़ीदार’ (Hamahu Khojile Jodidar) में काजल राघवानी और पवन सिंह जमकर एक दूसरे के साथ रोमांस और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में काजल राघवानी ने गजब का एक्सप्रेशन दे रही हैं। एक्ट्रेस गाने में बेहद ही खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। सभी लोग काजल के दीवाने हो गए हैं।
आपको बताते चले कि काजल राघवानी भोजपुरी के लगभग सभी स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। काजल की जोड़ी को खेसारी लाल यादव, निरहुआ, पवन सिंह सभी के साथ पसंद किया जाता है। काजल अपनी कातिलाना अदाओं से सभी को दीवाना बना लेती हैं। गाना ‘हमहु खोजीले जोड़ीदार’ में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। गाने के वीडियो में काजल एक्टर पवन के साथ खुलेआम रोमांस करते हुए दिख रही हैं।
गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Satya Sanwarkar ने दिया है और संगीत से सजाया है Madhukar Anand ने। पवन सिंह के इस गाने को DRJ Records Dhun नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।