Pawan singh-Dimple Romance viral Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत के मेगास्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस एक्टर का नाम हाईएस्ट पैड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होता है। रील से लेकर रियल लाइफ तक ये कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनें हुए रहते हैं। अपने दर्शको को खुश करने के लिए पवन सिंह आए दिन कोई न कोई हिट गाना लेकर हाजिर हो जाते हैं। वहीं दर्शक भी इनके गानों को अपना खूब प्यार बरसाते हैं।
इस दौरान पवन सिंह का एक भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Songs) काफी वायरल हो रहा हैं जिसने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यानी इस गाने को 249 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस ट्रेंड कर रहे सॉन्ग में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह भी साथ नजर आ रही है जो अपने हुसन से चारों तरफ आग लगाए हुए हैं। जिन्हें देख इनके फैंस भी खूब बेकाबू हुए जा रहे हैं।
वायरल हो रहे इस गाने का टाइटल मीठा-मीठा बाथे कमरिया (Mitha mitha baathe kamariya) है। यह गाना 3 साल पहले Worldwide Record Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसमें डिंपल सिंह की नखरीली अदाओं पर पवन सिंह अपना दिल लहराते हुए नजर आ रही हैं। और इनके गानों को डीजे पर बजाकर खूब नाचते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से डिंपल सिंह अपनी पतली कमर का जादू चलाते हुए ना सिर्फ पवन सिंह को अपना दीवाना बना रही बल्कि पूरी आवाम को अपनी और खींच रही हैं। इस सॉन्ग वीडियो कुछ ऐसे बोल्ड सीन भी हैं जिन्हें देखकर आप को खूब मजा आने वाला है। आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स Arun Bihari ने लिखे हैं।
हालांकि पवन सिंह के ऐसे कई गाने है जिन्हें इनके चाहने वाले टकटकी लगा देखना पसंद करते हैं। ऐसे में इनके फैंस की इच्छा होती है पवन सिंह और बढ़िया गाना लाएं। पवन सिंह भी अपने दर्शकों को निराश ना करते हुए हर महीने नए गाने के साथ दर्शकों के सामने पेश करते रहते हैं। जिनपर लोग खूब रील विडियोज भी बनाते हैं।