Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का इन दिनों एक गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर छाया हुआ है। वायरल होने वाले गाने में देखा जा सकता है कि यह गाना भारत में नहीं बल्कि विदेश में शूट किया गया है। इस गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री मधु शर्मा भी नजर आ रही है। मधु शर्मा (Madhu Sharma) और पवन सिंह (Pawan Singh) का रोमांस लोगों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है।
वायरल होने वाला यह गाना जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम Nazari Ke Sojha Raha है। यह गाना पवन सिंह की फिल्म एक दूजे के लिए 2 से लिया गया है। गाने को रितेश सिंह ने लिरिक्स दिए हैं। म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा का है। म्यूजिक रेंजर्स सुशील पांडे और सोनू पंजाबी है। गाने को खुद पवन सिंह (Pawan Singh) ने गाया है।
इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Pawan Singh, Sahar Afsha, Madhu Sharma, Maya Yadav, Deepak Sinha जैसे कलाकार मौजूद है। यह गाना 1 अप्रैल 2022 को एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। जिसके बाद से लगातार इसे देखा जा रहा है सुना जा रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।
इस गाने को अब तक 19 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। यह गाना तेज़ी से वायरस होते हुए आगे बढ़ रहा है। गाने के अंदर मधु शर्मा और पवन सिंह की केमेस्ट्री ने धमाल मचाया हुआ हैं। जो लोगों को अंदर तक हिला रही है। यह गाना अब लोगों की पसंद बन चुका है। एक बार आप भी इस गाने को देखेंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे।
बिहार के आरा में 5 जनवरी, 1986 को जन्मे पवन सिंह को ‘ओढ़निया वाली’, ‘लॉलीपॉप लागेलु’ जैसी एल्बम के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप भी छोड़ी है।