Bhojpuri hot Dance : भोजपुरी इंडस्ट्री की बात की जाए और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम सामने नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम काफी बड़ा है। अब पवन सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल होने लगा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। पवन सिंह के वायरल हो रहे इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आ रही हैं।
दोनों ने ऐसा रोमांस किया है कि उन दोनों को देखने वालों की सांसे अटक गई है । इन दोनों का यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में आग लगा रहा है। गौरतलब है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट जोड़ी में से एक है यह दोनों जब भी साथ आते हैं तो इनके चाहने वालों का दिल खुश हो जाता है। कुछ ऐसा ही इस गाने के साथ भी हो रहा है। लोग इस वीडियो को अपना काफी प्यार दे रहे हैं।
इस गाने को अब तक 5 करोड़ लोगों ने देख लिया है और लगभग लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इतना ही नहीं लोग इस गाने को शेयर करना भी नहीं भूल रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री लोगों के दिल को धड़का रही है।
इन दोनों के वायरल हो रहे गाने के बारे में बात करें तो इस गाने का नाम है तानी फेरे दी बालम जी। यह गाना पवन सिंह की फिल्म हीरो की होली से लिया गया है। इस गाने के अंदर सोने पर सुहागा वाली बात यह है कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है।
वायरल हो रहे इस गाने के लिए मनोज ने लिरिक्स लिखे हैं। इसके अलावा इस गाने को छोटे बाबा ने म्यूजिक दिया है। आपको बता दे पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के काफी सीनियर अभिनेता है। पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी और अपनी प्रेमिका अभिनेत्री अक्षरा सिंह से विवाद के लिए जाने जाते हैं। उनका नाम अक्सर विवादों में उलझा रहता है, हालांकि वह विवादों का जवाब देने से बचते रहते हैं।