Bhojpuri hot dance : सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी गानों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह गाने लगातार लोगों की डिमांड में बने हुए हैं। और यह गाने लोगों द्वारा सुने भी जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में लोगों की दीवानगी भोजपुरी फिल्म और गानों के प्रति काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।
लोगों की रूचि क्षेत्रीय फिल्मों और कलाकारों की तरफ बढ़ते जा रही है। इसीलिए आए दिन भोजपुरी फिल्मों के गाने ट्रेंड में आ जाते हैं। अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों को देखने को मिल रही है।
दोनों ने खूब तगड़े तरीके से रोमांस किया है। दोनों एक दूसरे को छोड़ नहीं रहे हैं। यह गाना जो वायरल हो रहा है वह फिल्म लुटेरे हम हैं लुटेरे से लिया गया है। इस गाने का नाम पिया पिया कही के है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है। जिसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
इस गाने को राजू ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को अब तक एक करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 18000 लोगों द्वारा इस गाने को लाइक किया गया है। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह साथ में हर एक फिल्म में नजर आते थे।
लेकिन समय के साथ दोनों की दूरियां बढ़ती गई और दोनों के विवाद ने इन दोनों के रिश्ते को भी खत्म कर दिया इस विवाद के बाद से ही यह दोनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं और एक दूसरे के साथ काम करने से मना कर दिया है।