Pawan Singh – Akshara Singh Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के दबंग स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और सेल्फी क्वीन अक्षरा (Akshara Singh) सिंह की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। दोनों ने अपने हॉट केमिस्ट्री से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। जहां भी इनके कोई शोज हुआ करते थे, वहां हजारों की संख्या में दर्शको की भीड़ जमा हो जाती थी। इन दोनों के गानों पर लोग तुमकने को मजबूर भी हो जाते हैं। हालांकि, अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक दूसरे के साथ नजर नहीं आते हैं। लेकिन, इस जोड़ी के पुराने गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह का सॉन्ग ‘भुला ना जइह राजा जी’ (Apna Bahiya Me) सुपरहिट भोजपुरी फिल्म पवन राजा (Pawan Raja) से है। इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अलावा मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, शुशील सिंह, अयाज खान, और देव सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह ने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो गजब की हुसन मल्लिका लग रही है। इस गाने में पवन सिंह अक्षरा के साथ बारिश में खूब रोमांस करते है। फिर अक्षरा भी पीछे नहीं हटती और पवन को गले से लगा लेती हूं। इस वीडियो में दोनों की रोमांटिक जोड़ी देख लोग भी इनकी तरफ आकर्षित हो रहे है और खुद भी रोमांटिक हुए जा रहें हैं।
आप इस गाने को Wave Music यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इस वीडियो पर 8.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी और ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। जिसकी वजह से यह हर जगह छाया हुआ है।
अक्षरा और पवन सिंह की केमेस्ट्री दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने को गाया भी है पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही। आपको तो पता है कि बेहतरीन अदाकारी के साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी है। जिनके लाखों करोड़ों लोग दीवाने है।