Pawan Singh – Akshara Singh Romance Video: दर्शकों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ निरहुआ और आम्रपाली अपने रोमांस वीडियो से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। वहीं अब अक्षरा सिंह (akshara singh) और पावर स्टार पवन सिंह (powerstar pawan singh) अपने एक रोमांटिक वीडियो से लोगों को मदहोश करते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह अब एक दूसरे के साथ काम नहीं करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इस जोड़ी के सॉन्ग आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक गाना ”डोला पात्ती’ (bhojpuri song dolha patti) यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है।
गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी देखते ही बन रही है। पवन सिंह का का ये गाना उनकी फेमस भोजपुरी फिल्म धड़कन (bhojpuri film dhadkan) का है।”दोल्हा पट्टी” गाना एक बार फिर यूट्यूब पर प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का जोशीला डांस देख फैंस के होश उड़ गए हैं।
सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से फैल रहा है और इंटरनेट यूजर्स इस कपल के रोमांस के कायल हैं। पवन सिंह के इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह (priyanka singh) और पवन सिंह ने गाया है, जबकि गाने के बोल विनय निर्मल ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है।
गाने की शुरुआत में अक्षरा सिंह रेड कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही होती हैं। इसके बाद अक्षरा सिंह का रूप बदल जाता है, एक्ट्रेस साड़ी छोड़कर शार्ट और ब्लैक टॉप पहन लेती हैं। अक्षरा सिंह की हॉटनेस देख पवन सिंह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और एक्ट्रेस को खूब प्यार करने लग जाते हैं।