नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की इंगेजमेंट हो चुकी है। अब इन दोनों के ही फेन्स को इन दोनों की शादी का इंतजार है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) दोनों ही एक दूसरे को काफी समय पहले से डेट कर रहे हैं। दोनों ने लगभग 1 महीने पहले सगाई की थी। इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था लेकिन इनकी सगाई से पहले जब भी इनसे इनके रिश्ते के बारे में सवाल पूछा जाता था तो दोनों ही बिना कुछ बताए आगे निकल जाते थे।
अब जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी का वेन्यू सामने आ चुका है। काफी लंबे इंतजार के बाद दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया और अब वह घड़ी आ गई है जब दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राघव और परिणीति (Parineeti Chopra) ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास रिसॉर्ट में शादी करने का फैसला लिया है। यह फाइव स्टार रिसॉर्ट उदयपुर के पिछोला झील के किनारे पर स्थित है।
सामने आ रही खबरों की माने तो अभी यह कपल होटल से अपनी जरूरत के मुताबिक डील साइन करने में जुटा है। इन दोनों की शादी के वेन्यू के अलावा एक और बात सामने आई है वह यहां की इन दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से होने वाली है।
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा नवंबर 2023 में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस शादी से जुड़ी आधिकारिक तारीखों का खुलासा नहीं हुआ है। इन दोनों की शादी काफी शाही अंदाज में होने वाली है। शादी में सिर्फ दोनों के करीबी लोग ही शामिल होंगे।