Panchayat 3: हमेशा के लिए फुलेरा गांव छोड़ देंगे सचिव जी? या प्रधान की बेटी रिंकी संग लड़ाएंगे इश्क!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। वेब सीरीज पंचायत के दोनों सीजन को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। पंचायत के दोनों सीजन से जितेंद्र कुमार ने सचिव जी का किरदार निभाया है। सचिव जि की भूमिका को दर्शकों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया गया है।

जितेंद्र कुमार ने लोगों के दिलों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। इस मोस्ट पॉपुलर शो के तीसरे सीजन का दर्शकों को बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है।

अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन को भी बहुत जल्द ही जारी किया जा सकता है। सीजन 3 का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। अब दर्शकों को रिलीज डेट का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है।

वायरल हो रही तस्वीर में सचिव का रोल प्ले करने वाले जितेंद्र कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं। सचिव जी ने अपनी पीठ पर
बैग लिए हुए और काला चश्मा भी लगा रखा हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

जबकि दूसरी फोटो में अशोक पाठक (बिनोद) के साथ दुर्गेश कुमार और बुल्लू कुमार की झलक देखने को मिली है। यही नहीं, सीरीज में मंजू देवी की भूमिका निभाने वाली नीना ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि तीसरे पार्ट की शूटिंग पूरी हो गई है।

पंचायत के दोनों सीजन रहे सुपरहिट

आपको बता दें कि पंचायत के दोनों सीजन काफी ही ज्यादा हिट साबित हुए थे। सीरीज के पहले सीजन को साल 2020 में जारी किया गया था। इसके बाद साल 2022 में सीरीज के दूसरे सीजन को रिलीज किया गया था, जिसमें आगे की कहानी देखने को मिली थी। अब पंचायत सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार है।

लोग तीसरे सीजन को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं. पंचायत सीजन 3 के तीसरे पार्ट को भी अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट को लेकर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App