नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान है। इनकी जोड़ी को आज भी सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इन दोनों ने बॉलीवुड ने अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने बेखुदी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में डेब्यू करने के कुछ समय बाद 24 फरवरी 1999 को एक्ट्रेस ने अजय देवगन से शादी कर ली थी।
लेकिन बात करें बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) की तो वो बेशक अभी इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई रहती हैं। न्यासा उन स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही अपनी एक अलग पहचान हासिल कर ली है।
https://www.instagram.com/p/CkJDcofP7NQ/
न्यासा के चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट बन गई है, जिसकी कोई कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। न्यासा पिछले कुछ समय से अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। तमाम यूजर्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं, लेकिन अब न्यासा ने कुछ ऐसी हरकत की जिसे देख लोग उन्हें खूब खरी-खोटी बोल रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/ClvH7QrP3bp/
दरअसल, सोशल मीडिया पर न्यासा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी दोस्तों के साथ बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को खुला छोड़ रखा हुआ है, जिसमें उन्होंने ग्रीन कलर की डीप नेक ड्रेस पहनी हुई है। इस डीप नेक ड्रेस को लेकर वह काफी ट्रॉल हो रही हैं। उनकी फोटो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।
https://www.instagram.com/p/Cllp-s4t9PZ/
इसके साथ ही लोग काजोल की पेरेंटिंग पर भी सवाल उठ रहे है कि ‘ कैसे संस्कार मिले हैं’। उनको इस तरह की तस्वीरें नही डालनी चाहिए।
हालांकि उनके कई फैंस उनकी इस बोल्ड तस्वीरों को देख कर खूब सारे कमेंट भी कर रहे है। अलग- अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहें हैं। न्यासा का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, लेकिन फिर भी उनकी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है, जो उनके फैंस को दीवाना बनाती है।