Nirahua Top 5 Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav nirahua) इस समय लगातार किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। निरहुआ की एक्टिंग के साथ उनकी आवाज को भी खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है। हालांकि, एक समय ऐसा हुआ करता था जब निरहुआ रेलवे स्टेशन पर अपना जीवन बिताते थे। मगर, आज के समय में निरहुआ करोड़ों के मालिक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
दिनेश लाल यादव के चाहने वाले की फैन फॉलोविंग सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी है। खासकर भोजपुरी इंडस्टी में निरहुआ के साथ भोजपुरी की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
दोनों ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। ऐसे में दिनेश लाल यादव निरहुआ के टॉप 5 सुपरहिट गाने यूट्यूब पर वायरल हो रहे है। जिनको सुनने के बाद दर्शक भी इनके गाने पर झूमने को मजबूर हुए जा रहे है।आपको टॉप 5 गानों में आपको एक अलग ही मज़ा मिलने वाला है।
इस वीडियो में निरहुआ अपने ही अलग – अलग सॉन्ग पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आप इन सुपरहिट गानों को Enter 10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जहां इसे शेयर किया गया है। इस वीडियो को 43K से अधिक बार अभी तक देखा जा चुका है।
इस वीडियो को प्ले करते ही आप देखेंगे कि निरहुआ ज्यादातर गानों में आम्रपाली के साथ ही रोमांस और नाचते हुए नजर आ रहे हैं।इनके फैंस भी इस गाने के वीडियो को अपना बेहद ही प्यार दे रहे है जिस वजह से निरहुआ का ये वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में निरहुआ कभी आम्रपाली तो कभी मधु शर्मा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।