Nirahua – Sanchita Banerjee Romance Video: निरहुआ और संचिता बनर्जी भोजपुरी इंडस्टी के नामी एक्टर्स हैं। उन्होंने कई गाने में एक साथ काम किया है। संचिता का जन्म 23 फरवरी 1992 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। संचिता बनर्जी कई भोजपुरी फिल्मों जैसे “पटना से पाकिस्तान”, “निरहुआ हिंदुस्तानी 2”, “बॉर्डर”, “निरहुआ चलल लंदन” में नजर आ चुकी हैं।
उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है। संचिता बनर्जी एक्टिंग के अलावा एक टैलेंटेड सिंगर भी हैं और उन्होंने कई भोजपुरी गानों को अपनी आवाज दी है।
https://youtu.be/2hDBRkNjkR8
इसी बीच संचिता और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक गाना यूट्यूब पर पिछले कुछ दिनों से ट्रेंड कर रहा है। निरहुआ की फिल्म ‘ निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ का गाना ‘ Batawa Jaan Kawana Badari Me’ एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है। इस गाने को गांव में फिल्माया गया है।
गाने में संचिता बहुत ही साधारण लुक में नजर आ रही हैं। संचिता गाने में सबको खाना खिलाती नजर आ रही हैं। वहीं, निरहुआ अपनी पत्नी संचिता को देखकर खूब खुश होते हैं। गाने में निरहुआ और संचिता की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
https://youtu.be/8IrP5OofltU
https://www.youtube.com/watch?v=VAvcOwgqa28&t=15s
आपको बता दें कि इस गाने को Alok Kumar, Kalpana और Alka Jha ने गाया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं। संगीत से सजाया है Chhote Baba ने। इस फिल्म में निरहुआ की दो बार शादी करवाई जाती है, पहली पत्नी संचिता होती हैं तो दूसरी पत्नी आम्रपाली होती हैं। गाने को ‘Nirahua Hits’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=SRHjpJwAUC0
इसे खबर लिखें जाने तक 14,536,750 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं।