Nirahua – Paakhi Hegde Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) इन दिनों लगातार किसी न किसी वजह खबरों में बने हुए हैं। निरहुआ की एक्टिंग और सिंगिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ की फिल्में रिलीज के साथ ही सुपरहिट साबित हो जाती है। भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव को निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है। निरहुआ को एक्टिंग से लेकर राजनीति तक अपना परचम लहराया है। निरहुआ ने लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई हुई है।
निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा देवी है और उनकी शादी 2000 में हो हुई थी। भोजपुरी दर्शकों द्वारा निरहुआ और इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जिस भी फिल्म में नजर आते हैं वह फिल्म सुपरहिट हो जाती है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
भोजपुरी ऑडियंस निरहुआ और आम्रपाली की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इस जोड़ी ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्मी पर्दे पर अब तक निरहुआ और आम्रपाली को कई दफा रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन, इस समय निरहुआ का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निरहुआ भोजपुरी की मशहूर अदाकारा पाखी हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘Taak Ye Pujari Takave Kajarwa’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में निरहुआ और पाखी की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। गाने के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस पाखी से दूर भागते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों खूब ठुमके भी लगा रहे हैं। गाने को T-Series Regional नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
इसे अभी तक 18,21,827 से अधिक बार लोगों द्वारा देखा जा चुका है। निरहुआ और पाखी पर फिल्माए गए इस गाने को Kalpana और Dinesh Lal Yadav ने आवाज दी है, जबकि गाने को म्यूजिक Rajesh Rajnish ने दिया है और गाने के बोल Pyarelal और Shyam Dehati ने लिखा है।