Nirahua, Monalisa – Amrapali Dubey Romance Video: इस बार फिर से निरहुआ (nirahua) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) की जोड़ी फैंस का दिल चुराती हुई नजर आ रही है। निरहुआ और आम्रपाली के गाने और फिल्मे सबसे मस्त होते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर नजर आती है, तो मानों हड़कंप मचा जाता है। इस जोड़ी ने एक साथ मिलकर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। दोनों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।
साल 2015 में रिलीज हुई निरहुआ की फिल्म राजा बाबू (raja babu) उन्हीं में से एक है, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली और मोनालिसा अहम किरदार में नजर आये हैं। इस फिल्म में निरहुआ की दो बार शादी होती है, फिल्म की कहानी के मुताबिक निरहुआ की पहली पत्नी आम्रपाली होती हैं और दूसरी पत्नी मोनालिसा होती हैं।
फिल्म में जैसा की दिखाया गया है निरहुआ को अपनी पहली पत्नी आम्रपाली से कुछ खास लगाव नहीं होता है, इसलिए निरहुआ जब मुंबई जाते हैं तो उनकी वहां पर मुलाकात मोनालिसा से होती है और उन्हें इसी दौरान निरहुआ को मोनालिसा से प्यार भी हो जाता है। लेकिन, मोनालिसा केवल पैसे की लालच में निरहुआ से शादी करती हैं, वो निरहुआ को गवार समझती हैं।
अब इसी फिल्म का एक गाना आवे लागल ए राजा अंगडाई (Aawe Lagal Ae raja Angrai) एक बार फिर से दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में आम्रपाली अपने पति निरहुआ को याद करके खुश हो रही होती हैं। इधर निरहुआ भी आम्रपाली को याद कर रहे होते हैं, लेकिन वो मोनालिसा की वजह से कुछ कह नहीं पाते हैं।
गाने के वीडियो में आम्रपाली की सादगी को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। गाने को आवाज कल्पना और आलोक कुमार ने दिया है। जबकि इस गाने के बोल राजेश मिश्रा के हैं। वहीं संगीत दिया है छोटे बाबा ने।