Nirahua Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। इसके पीछे की वजह है उनका का नाम और उनकी एक्टिंग। जिसके कारण आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रेंड करते रहते हैं। वहीं उनका एक होली वाला गाना इंटरनेट पर धमाल मचाये हुए है, जिसे देखने के बाद आप एंटरटेन होने के साथ साथ नाचने पर भी मजबूर हो जाएंगे।
दरअसल, निरहुआ का ये भोजपुरी गाना फिल्म ‘ सात सहेलियां’ (saat saheliyan bhojpuri film) का गाना है। इस गाने का टाइटल है ‘ कुतर कुतर रस लेब'(kutar kutar ras leb) जो होली का गाना है।
इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे है। खासकर इसके बोल सुनकर दर्शक इस गाने को आनंद ले रहे है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ पाखी हेगड़े, मोनालिसा और रानी चटर्जी भी मुख्य किरदार में है। सॉन्ग के वीडियो में देखा जा सकता है जैसे निरहुआ लड़कियों के बीच अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे है।
आप इस गाने को wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। जहां इस गाने पर 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके है। लोग इस पर खूब कमेंट्स और लाइक भी कर रहे है। हालांकि ये निरहुआ की पहली वीडियो नहीं है जब इतने व्यूज आए हो। इससे पहले उनके कई ऐसे गाने हैं, जो करोड़ों में गिने जाते हैं। वह जब भी हीरोइन के साथ काम करते हैं उनके साथ निरहुआ की जोड़ी हिट हो जाती है।
वैसे निरहुआ अपनी राजनीति जिंदगी में काफी व्यस्त रहते है लेकिन फिर भी उन्होंने भोजपुरी फिल्म सिनेमा से प्यार करना नहीं छोड़ा। आज भी वह लगातार हिट पर हिट फिल्म और गाने दोनों देते रहते है। शायद यही वजह है कि उनके चाहने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है।