Nirahua – Kajal Raghwani Romance Video: भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) ने इस समय सोशल मीडिया पर तबाही मचाया हुआ है। भोजपुरी दर्शक इस जोड़ी के दीवाने हैं। जब भी निरहुआ और काजल राघवानी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मचा देते हैं। इनकी केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। काजल राघवानी और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों के गाने भी सुपरहिट होते हैं।
क्योंकि भोजपुरी दर्शकों द्वारा पर्दे पर कालज और निरहुआ की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। यही वजह है कि इस जोड़ी के आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते ही रहते हैं। इसी बीच इस जोड़ी का एक पुराना भोजपुरी गाना ‘माई रे माई रे बथता कमरिया’ (Mai Re Mai Re Bathata Kamariya) एक बार फिर से लोगों को दीवाना बना रहा है। एक गाने में काजल राघवानी हद से ज्यादा बोल्ड नजर आ रही हैं।
गाने के वीडियो में एक्ट्रेस ने केवल ग्रीन कलर का टॉवल लपेटा हुआ है। काजल राघवानी को इस लुक में देखकर लोगों को बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की याद आ रही है। शाहरुख की फिल्म ‘Dilwale Dulhania Le Jayenge’ में काजोल ने भी गाना ‘Mere Khwabon Mein’ में सफेद रंग का टॉवल लपेटा हुआ था।
भोजपुरी गाना ‘माई रे माई रे बथता कमरिया’ निरहुआ और काजल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखते ही बनती है। गाने के वीडियो को निरहुआ और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। निरहुआ का ये गाना उनकी भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) का है, जो हाल फिलहाल सोशल मीडिया पर धमाल मचाये हुए है। इस गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव के हैं और संगीत राजेश रजनीश ने दिया है।
निरहुआ के इस 6 अक्टूबर 2015 को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। गाने में निरहुआ एक्ट्रेस काजल राघवानी से अपना पीछा छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन काजल भी किसी से कम नहीं है। एक्ट्रेस इतनी आसानी से निरहुआ का पीछा छोड़ने वाली में से नहीं है।