Nirahua – Anjana Singh Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अंजना सिंह (anjana singh) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। जब – जब निरहुआ और अंजना सिंह एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ के गाने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वैसे तो निरहुआ के साथ लोग भजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली को देखना पसंद करते हैं। लेकिन, इस समय निरहुआ और अंजना सिंह का एक बेहद ही रोमांटिक गाना ‘होठवा के ललिया’ (hothwa ke laliya) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और अंजना सिंह की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में ये जोड़ी अपने हॉट डांस मूव्स से तहलका मचाती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह (pawan singh) और कल्पना ने ने एक साथ मिलकर सुनहरी आवाज दी है। जबकि, गाने के बोल मंनोज मतलबी ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक Avinash Jha Ghunghroo ने दिया है।
गाने के वीडियो में अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ का भरपूर रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो में अंजना सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म जिगर (bhojpuri film jigar) का है।
निरहुआ के इस गाने को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने के वीडियो को खबर लिखें जाने तक 1,73,56,246 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
अपनी हॉट केमिस्ट्री से दोनों ने सोशल मीडिया का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि निरहुआ के गाने को यूट्यूब पर लोगों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।