नई दिल्ली। भोजपुरी सॉन्ग का क्रेज दिनों – दिन बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। पार्टी और शादियों में खासकर भोजपुरी सॉन्ग देखने को मिल जाता है। भोजपुरी सॉन्ग में जो रोमांस देखने को मिलता है, उसे देख लोगों के मूड फ्रेश हो जाते हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के सॉन्ग में भरपूर रोमांस देखने को मिलता है।
एक्टर पर्दे पर बोल्ड सीन देने में जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। निरहुआ को हर गाने में खुलकर रोमांस और प्यार करते हुए देखा जा जाता है। तभी तो निरहुआ के गाने आये दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। निरहुआ के साथ ज्यादातर एक्ट्रेस काम करना चाहती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि निरहुआ की फिल्में हिट साबित होती है।
इसी बीच आज हम निरहुआ के चाहने वालों के लिए एक बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग लेकर आये हैं। भोजपुरी गाना ‘पाला में लगा के कड़ी’ (Paala me laga ke kadi) लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने के वीडियो निरहुआ और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। शुभी शर्मा एक्टर निरहुआ से अपना पीछा छुड़ाती हुईं नजर आ रही हैं। एक्टर निरहुआ रोमांस के उतावले हुए जा रहे हैं।
गाने में दोनों के बीच कई बोल्ड सीन शूट किया गया है। शुभी शर्मा की हॉट अदाएं निरहुआ के दिल को घायल करती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ के इस गाने को SRK Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 12,053,222 से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये गाना ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ ( NIRAHUA HINDUSTANI 3) का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष शेंद्रे अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि गाने को आलोक कुमार, प्रियंका सिंह ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखें हैं और गाने को म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। गाने में दोनों स्टार्स पलंगतोड़ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना वैसे तो काफी पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर आये दिन वायरल होते हुए देखने को मिल जाता है।