नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मशहूर अभिनेत्री मधु शर्मा (Madhu Sharma) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
ये जोड़ी जब – जब स्क्रीन पर एक साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी का एक बेहद ही रोमांटिक गाना ‘प्यास तन के बुझा जा’ एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में मधु शर्मा और निरहुआ के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।
गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ और मधु शर्मा बारिश में भीगते हुए एक दूजे के साथ आधी रात को रोमांस की सभी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं। इनका यह दीवानापन देखकर आपको भी प्यार आना शुरू हो जायेगा।
मधु शर्मा और निरहुआ पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से लिया गया है। निरहुआ के गानों के रिलीज का इंतजार दर्शकों को बढ़ी ही बेसर्बी से रहता है।
मधु शर्मा और निरहुआ का यह सुपर रोमांटिक गाना ‘प्यास तन के बुझा जा’ का वीडियो देखकर इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ गया है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा पवन सिंह भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
गाने में मधु शर्मा येलो साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में बारिश के बीच नाचते हुए देखकर निरहुआ और मधु शर्मा को आप भी रोमांटिक हो जायेंगे। मधु शर्मा पीली साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इनका रोमांस वीडियो देखकर आपके भी पसीने छूट जायेंगे। वीडियो में मधु शर्मा की कातिलाना अदाएं देख आप भी मदहोश हो जायेंगे। इस गाने के वीडियो को Pamela Jain ने गाया है, जबकि गाने के बोल Pyarelal Yadav Kavi ने लिखा है और म्यूजिक दिया है Dhananjay Mishra ने।
निरहुआ के इस गाने को वीडियो को Ishtar Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 1,642,700 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।निरहुआ और मधु शर्मा एक दूजे के प्यार में खोये हुए नजर आ रहे हैं।