नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों खूब धमाल मचा रही हैं। भोजपुरी के स्टार और उनके गाने दुनिया भर में मशहूर है। इसके पीछे मेहनत है वहां के स्टार्स की। इन स्टार्स में आम्रपाली और निरहुआ का नाम भी शामिल हैं। इन दोनों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नए मुकाम पर पंहुचा दिया हैं। ये दोनों साथ में न सिर्फ स्क्रीन पर अच्छे लगते है बल्कि लोगों के बीच भी इन दोनों की काफी डिमांड हैं। इन दोनों की केमेस्ट्री के चर्चे केवल बिहार और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं हैं।
आम्रपाली और निरहुआ (Nirahua) अब तक साथ में कई सारी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जब भी ये दोनों साथ में कोई फिल्म करते है इन्हे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती हैं। इनका रोमांस भी एक अलग ही लेवल का होता हैं। नई झुलनी के छाईया गाने में भी इनकी जोड़ी ने जैसे अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से आग ही लगा दी थी। इस गाने में अभिनेता निरहुआ आम्रपाली पर नज़र पड़ते ही अपना आपा खो देते हैं। उनके इस शानदार गाने को अब तक लाखों-हजारों व्यू मिल चुके हैं।
आम्रपाली और निरहुआ (Nirahua) को इस गाने में बारिश में भीगते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही काफी कोजी हो रहे हैं और एक दूसरे के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने की शूटिंग किसी खेत में की गई हैं। इन दोनों का यह गाना वर्ष 2019 में रिलीज किया गया था। मगर इस गाने का जादू अब तक बना हुआ है। इस वीडियो में निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली एक दूसरे के साथ काफी रोमंटिक लग रहे हैं। इन दोनों के इस गाने को अब तक कई सारे व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेज़ी से फैलता जा रहा हैं। सभी लोग इस गाने के लिरिक्स पर अपने वीडियो बना रहे हैं।