Nirahua – Amrapali Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर 1 जोड़ी है। इनके गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। इस जोड़ी को भोजपुरी दर्शक हमेशा एक साथ देखना चाहते हैं। इनके सभी गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्टी का खूब मनोरंजन किया है और एक से बढ़कर एक फिल्में भी दी हैं। इसी बीच ऐसा ही एक सॉन्ग इन दिनों काफी सुना जा रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना सावन में हरियर भईल (Saawan Me Hariyar Bhayil) एक बार फिर से इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे शानदार डांस के साथ ही रोमांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
https://youtu.be/p4ZeJg0kXRE
गाने में आम्रपाली और निरहुआ की बेहद रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ (Sipahi Bhojpuri Film) का है। इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Kepk_nzNGBg&pp=ygUn4KSo4KS_4KSw4KS54KWB4KSGIOCkleCkviDgpJfgpL7gpKjgpL4g
वेव म्यूजिक ने इस गाने को 25 अगस्त 2017 को अपने यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया था, जिसे अब तक 2,76,93,205 से अधिक बार देखा जा चुका है। सावन में हरियर भईल सॉन्ग में आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने काफी रंग बिरंगे कपडे पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को खूबसूरत गार्डन में फिल्माया गया है। आम्रपाली हमेशा की तरह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=8kGpRxZHzQw&pp=ygUn4KSo4KS_4KSw4KS54KWB4KSGIOCkleCkviDgpJfgpL7gpKjgpL4g
https://www.youtube.com/watch?v=SGCesBoVHuI&pp=ygUn4KSo4KS_4KSw4KS54KWB4KSGIOCkleCkviDgpJfgpL7gpKjgpL4g
नीली-पीली साड़ी में आम्रपाली दुबे काफी ज्यादा प्यारी लग रही हैं, जबकि निरहुआ शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच कुछ बोल्ड सीन भी फिल्माया गया है। गाने में दोनों एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं।