Nirahua – Amrapali Romance Video: इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली को लोग एक साथ देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ लोग तो इन्हें असल जिंदगी में भी एक साथ देखना चाहते हैं। यहीं वजह है कि निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते ही रहते हैं।
Advertisement
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक बेहद ही रोमांटिक गाना इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। भोजपुरी गाना Rajai Me Se Taki एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली संग खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
आधी रात को निरहुआ अपनी पत्नी के साथ बेडरूम में खूब जमकर प्यार करते हुए दिख रहे हैं। यह गाना खूब देखा जा रहा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना फिल्म राजा बाबू से लिया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को कल्पना और छोटे बाबा ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स लिखे हैं आजाद सिंह ने और इसका म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने।
Advertisement
इस गाने को Nirahua Hits नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को आज से 2 साल पहले रिलीज किया गया था। इस गाने को हजारों में लाइक भी मिल चुके हैं। हालांकि यह इस समय खूब वायरल हो रहा है। लोग न सिर्फ इस वीडियो को देख रहे हैं बल्कि इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav And Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो धमाल मचा कर रख देते हैं।