Nirahua – Amrapali Honeymoon Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को आज के समय में कौन नहीं जानता। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाती हुई नजर आती हैं। वहीं निरहुआ का एक भोजपुरी गाना इन दिनों भोजपुरिया दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। गाना इतना अच्छा है कि सुनते ही मन में उतर जाएगा । वहीं, इस गाने ने सबका दिल जीत लिया है, क्योंकि इसमें खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी नज़र आ रही है।
वहीं दोनों जोड़ी का इन दिनों चर्चित भोजपुरी गाना ‘मन बड़ा करता’ (Mann bada karta) खूब ट्रेंड कर रहा है। इसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ सुहागरात की सेज पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
यह गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘आई मिलन की बेला’ का सॉन्ग है। इस गाने को देखकर भोजपुरी फिल्मों के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और आम्रपाली दुबे-निरहुआ की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।
वीडियो में आम्रपाली ने साड़ी पहनी हुई जो बेहद ही ब्यूटीफुल दिख रही है, इनपर इनके फैंस अपना दिल हार रहे है। तो वहीं निरहुआ राजस्थानी लुक में नजर आ रहे है। आप इस वीडियो को Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है, जहां इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इस गाने के वायरल होने से इस पर 49k व्यूज मिल चुके है।
वहीं इस सॉन्ग को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। अगर आप आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के फैन हैं तो आपको ये सॉन्ग काफी पसंद आने वाला है। इस सॉन्ग के लिरिक्स इतने प्यारे है कि आपको बड़ा ही सुकून मिलने वाला है। इनके चाहने वाले तो इस वीडियो को बार बार देखना और सुनना पसंद कर रहे है। तो आप भी जल्दी से इस सुन लीजिए।