Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्ज़ा किया हुआ है। निरहुआ के सॉन्ग को इस समय लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। निरहुआ के गाने आये दिन यूट्यूब पर वायरल होते ही रहते हैं। खासकर भोजपुरी दर्शकों द्वारा निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
दोनों स्टार्स को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों ने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना ली है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और रोमांटिक गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।
निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘बेतौवा तोहार गोर होई हो’ (Betauwa Tohar Gor Hoyee Ho’) एक बार फिर से इंटरनेट की दुनिया में तबाही मचाये हुए है। फैंस निरहुआ के गाने को इतना ज्यादा सर्च करते हैं जिसकी वजह से सॉन्ग ट्रेंड करने लग जाते हैं। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ जमकर एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
गाने की शुरुआत में आम्रपाली एक्टर निरहुआ को अपनी हॉट अदाओं से रिझाती हुईं नजर आ रही हैं फिर वह गाने की धुन पर डांस करने लगती हैं। आम्रपाली के हॉट डांस मूव्स देखने लायक हैं। आम्रपाली की खूबसूरती देख निरहुआ भी पिछल जाते हैं।आम्रपाली गाने में हमेशा की तरह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो को YouTube पर 22,467,053 बार देखा गया है और इसे हजारों लाइक और कमेंट मिले हैं। आपको बता दें कि गाने को खुद निरहुआ ने कल्पना सिंह के साथ मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल Aazad Singh ने लिखें हैं और म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है।
निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म BORDER का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आदित्य ओझा, गौरव झा, विजय लाल यादव, विशाल सिंह, अविनाश द्विवेदी, अंशुमन राजपूत, मनोज टाइगर, काजल यादव, अनन्या मिश्रा, ऋचा दीक्षित, किरण यादव अहम भूमिका में नजर आये हैं।