Nirahua-Amrapali Hot Romance Video: भोजपुरी गानों ने इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव से लेकर निरहुआ के सॉन्ग को सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा सर्च किया जाता है। भोजपुरी फिल्मों को दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है। शादियों में भोजपुरी गानों की अलग ही धूम देखने को मिलती है। कुछ भोजपुरी सॉन्ग ऐसे हैं, जिसे सुन लोग झूमने को मजबूर हो जाते हैं। अगर हिट जोड़ी की बात करें तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
ये जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी को लोग एक साथ देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने लोगों का खूब मनोरंजन भी किया है। इसी कड़ी में इस जोड़ी का एक पुराना और बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग वायरल हो रहा है।
निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘चद्दर हिली की ना जान’ (Chaddar Hili Ki Na Jaan) एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली दुबे संग इश्क फरमा रहे हैं। ये गाना फिल्म NIRAHUA CHALAL SASURAL 2 का है।
निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। भोजपुरी ‘ चद्दर हिली की ना जान’ में निरहुआ ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली संग जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनका रोमांस देख आप भी दीवाने हो जायेंगे। गाने में आम्रपाली हमेशा की तरह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव और ओम झा ने लिखें हैं, जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। इस गाने को Kalpana और Om Jha ने एक साथ मिलकर गाया है। निरहुआ के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।