Nirahua – Akshara Singh Romance Video: अक्षरा सिंह एक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री और एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह ने वैसे तो सबसे ज्यादा भोजपुरी इंडस्टी में काम किया है, लेकिन इस समय एक्ट्रेस टीवी जगत में भी तहलका मचाती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि अक्षरा ने भोजपुरी फिल्म “प्राण जाए पर वचन ना जाए” से अभिनय की शुरुआत की थी। अक्षरा सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले हमेशा बेताब रहते हैं।
अक्षरा सिंह एक्टिंग के अलावा अपनी सिंगिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। भोजपुरी दर्शकों द्वारा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Video Nirahua) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को भी खूब प्यार मिलता है।
इसी बीच अक्षरा सिंह और निरहुआ पर फिल्माया गया है गाना ‘सज के आईल बानी’ (Saj Ke Aail Bani) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह एक दूजे के साथ खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी सॉन्ग ‘सज के आईल बानी’ में अक्षरा सिंह अक्षरा सिंह हद से साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को खूब जमती हुई दिख रही है। अक्षरा सिंह ब्लैक कलर की साड़ी में बेहद ही कयामत ढा रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘सज के आईल बानी’ को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने और संगीत दिया है ओम झा ने। निरहुआ और अक्षरा सिंह के इस गाने को BHOJPURI TV नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।