Bhojpuri hot dance : भोजपुरी सिनेमा के कलाकार इन दिनों अपनी कलाकारी से हर किसी को चौका रहे हैं। और लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के हर एक कलाकार ने अपनी अदाकारी और अपनी सिंगिंग से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चाहे वह मात्र भोजपुरी सिनेमा की हो या फिर देश भर की हो। यहां के कलाकार अपनी मेहनत से हर जगह प्रशंसक बना रहे हैं।
अब हम आज बात करने वाले हैं भोजपुरी सिनेमा के सीनियर सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के बारे में। दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के नाम से पूरी दुनिया वाकिफ है। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को बिग बॉस में भी देखा गया था। हालांकि बिग बॉस के अंदर रहते हुए दिनेश लाल यादव कोई कमाल नहीं कर पाए थे और कुछ दिनों में बाहर हो गए थे।
बहरहाल आज हम बात कर रहे हैं उनके एक गाने Du Du Go Naav के बारे में। इस गाने को दिनेश लाल यादव की फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप से लिया गया है। उनके इस गाने को विजय चौहान और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। उनका यह गाना एसआरके म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस गाने को अब तक 38 लाख लोगों ने देख लिया है और यह गाना 15 जुलाई 2023 को अपलोड किया गया था। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करे तो इसमें Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’, Akshara Singh, Shruti Rao, Sanjay Pandey, Manoj Tiger, Sanjay Mahanand, Padam Singh, Preeti Singh, Sambhu Rana, Rajiv Yadav, Sanjiv Mishra अन्य कलाकार मौजूद है।
इस गाने के लिए लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक मधुबन आनंद ने दिया है। इसके डायलॉग राकेश त्रिपाठी के हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह ने इस गाने के अंदर जबरदस्त रोमांस किया है। दोनों का रोमांस लोगों की नींद उड़ा रहा है और लोग इस गाने को बार-बार देखने के लिए मजबूर हुए जा रहे हैं।